मसूद अजहर को ब्लैकलिस्ट करने को लेकर बोला अमेरिका, सभी उपलब्ध संसाधनों का करेंगे उपयोग
(DELHI, DELHI) जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को लेकर अमेरिका ने मंगलवार को कहा है कि वह उसे ब्लैकलिस्ट करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करेगा। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने हमारे सहयोगी अंग्रेजी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया कि अमेरिका और उसके सहयोगी जो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शामिल हैं, वे आतंकी संगठन जैश के सरगना के खिलाफ सभी उपलब्ध रास्ते का प्रयोग करेंगे।

प्रवक्ता ने इस बात की भी पुष्टि की कि हमने ब्रिटेन और फ्रेंच समर्थन के साथ यूएनएससी प्रस्ताव का मसौदा तैयार किया है। बता दें कि राज्य विभाग चीन के उसका जवाब दे रहा था जिसमें चीन ने अमेरिका पर मुद्दे को सीधे सुरक्षा परिषद में ले जाकर 'गलत उदाहरण' पेश करते हुए उसके प्रयासों को बर्बाद करने का आरोप लगाया था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।