प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर तीखा वार, घोषणापत्र भी उसकी तरह भ्रष्ट और झूठा
(DELHI, DELHI) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के घोषणा पत्र को भ्रष्ट और झूठा बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस की तरह उसका चुनावी घोषणा पत्र भी भ्रष्ट और झूठ से भरा हुआ ळै। उसे पाखंड से भरा दस्तावेज कहना चाहिए। पीएम मोदी ने पूछा कि कांग्रेस किसके साथ है, देश के साथ या फिर उसके विरूद्ध षड्यंत्र करने वालों के साथ? मोदी ने कहा, यह चुनाव विश्वास और भ्रष्टाचार तथा संकल्प और षड्यंत्र के बीच चयन का है। भाजपा ने कभी किसानों को बेवकूफ बनाकर वोट नहीं मांगा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।