(Gorakhpur, Gorakhpur)
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सांसद प्रवीण निषाद गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। आगामी लोकसभा चुनाव में निषाद पार्टी प्रदेश में बीजेपी का समर्थन करेगी। बता दें कि प्रवीण निषाद सपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे।इससे पहले सपा- बसपा- रालोद गठबंधन में शमिल होने के महज तीन दिन बाद निषाद पार्टी ने पिछले महीने के आखिर में महागठबंधन को झटका दे दिया था। महागठबंधन से अलग होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी थी। निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद और पार्टी के अन्य नेताओं ने देर रात मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। निषाद पार्टी के मीडिया प्रमुख निक्की निषाद उर्फ रितेश निषाद ने गोरखपुर में पीटीआई-भाषा से कहा कि ''निषाद पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच महाराजगंज लोकसभा सीट को लेकर मतभेद था, निषाद पार्टी इसे अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ना चाहती है जबकि समाजवादी पार्टी इसके लिये तैयार नहीं है।''
गौरतलब हे कि योगी आदित्यनाथ जब सीएम बने थे तो उन्होंने सांसद पद से त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद उनकी सीट खाली हो गई, जिसपर वर्ष 2018 में हुए उप चुनाव में समाजवादी पार्टी ने निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद को प्रत्याशी घोषित किया था। इस उपचुनाव में बसपा, पीस पार्टी समेत अन्य दलों ने समर्थन प्रवीण निषाद को समर्थन दिया, जिसके बाद उन्होंने जीत हासिल की थी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।