भाषा के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारत में प्रति घंटे करीब 27 हजार नौकरियां कम हो रही हैं। वहीं, कांग्रेस ने सभी पक्षकारों से बात करने के बाद चुनावी घोषणापत्र तैयार किया है।
राहुल गांधी ने छात्रों के बीच कहा कि अनुभव से हिम्मत आई है। मैं कमजोर लोगों के लिए खड़ा हूं। वहीं, इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी केंद्र में सत्ता में आई तो राफेल सौदे की जांच की जाएगी। राहुल गांधी ने एक रैली में आरोप लगाया कि पीएम ने लड़ाकू विमान खरीद सौदे में बदलाव किया जिसकी वजह से इसके दाम बढ़ गये। उन्होंने कहा कि महत्वाकांक्षी 'न्याय योजना' को विशेषज्ञों से विचार-विमर्श करने के बाद ही अंतिम रूप दिया गया।
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो योजना के तहत गरीब भारतीय परिवारों के खाते में वार्षिक 72 हजार रुपये जमा कराए जाएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि विशेषज्ञों से बात करने के बाद ही न्याय योजना के तहत गरीब परिवारों को 72 हजार रुपये वार्षिक देने का वादा किया गया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।