यूपी के अमरोहा में पीएम मोदी का विपक्ष पर वार, आतंकियों को जवाब देना, कुछ लोगों को नहीं आ रहा पसंद
(UTTARPRADESH, India) पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा में चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना, कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहा। अमरोहा में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, आतंकवाद पर इसी नर्म रवैये की वजह से कुछ लोगों के हौसले बुलंद हुए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि बीते 5 वर्षों से धमाके रुक गए क्योंकि दिल्ली में आपने साफ नीयत वाला चौकीदार बिठा दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरोहा में कहा कि कुछ लोग हैं जो देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, अलग-अलग जातियों के नाम पर अलग करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों के स्वार्थ को समझिए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।