पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग का एक्शन, सीएम ममता बनर्जी के 'करीबी' पुलिस अफसरों का तबादला
(WESTBENGAL, India) चुनाव आयोगने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले चार आईपीएस अफसरों का शुक्रवार रात तबादला कर दिया। चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक, सीबीआई के खिलाफ धरने के दौरान हर वक्त ममता के साथ दिखे कोलकाता के पुलिस कमिश्नर अनुज शर्मा का भी ट्रांसफर हो चुका है। एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया राज्य सरकार इस मामले में कानूनी विकल्प समेत अन्य विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रही है।

अधिकारियों का तबादला कर दिया और राज्य सरकार को निर्देश दिया कि जिन चार अफसरों का तबादला हुआ है, उन्हें चुनाव से संबंधित कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाए। पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मलय डे के नाम लिखी चिट्ठी में चुनाव आयोग ने कहा कि तबादलों का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।