वहीं, उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा से सपा और बसपा गठबंधन की प्रत्याशी डिम्पल यादव शनिवार को अपना नामांकन करेंगी। इस दौरान उनके साथ उनके पति और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा जया बच्चन भी मौजूद रहेंगे। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि अखिलेश यादव, डिंपल यादव और जया बच्चन एक साथ लखनऊ से एक्सप्रेस-वे होते हुए कन्नौज में पार्टी कायार्लय पहुंचेंगे जहां से करीब 11 बजे रोड शो शुरू होगा। रोड शो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलक्ट्रेट तिराहा पहुंचेगा। वहां नामांकन करने के बाद रोड शो में शामिल सभी कार्यकर्ता और नेता आशा होटल के लॉन में पहुंचेंगे। जहां अखिलेश, डिंपल, जया बच्चन, और राज्यसभा सांसद संजय सेठ जनसभा को संबोधित करेंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।