(DELHI, India)
प्रतिष्ठित समाचार-पत्र सीएसडीसी-लोकनीति-द हिंदू-तिरंगा टीवी-भास्कर द्वारा देश के 19 राज्यों में प्री-पोल सर्वे किया गया था। लोगों से अर्थव्यवस्था की स्थिति के बारे में पूछने पर 33 प्रतिशत ने इसे ठीक-ठाक, 25 प्रतिशत ने इसे बुरा और 34 प्रतिशत ने अच्छा और बहुत अच्छा बताया । बेरोजगारी देश के लोगों के बीच एक बड़ी चिंता है। यह देश की आर्थिक मंदी और कृषि संकट को दिखाता है। सर्वे में आधे से ज्यादा लोगों ने कहा कि देश में अर्थव्यवस्था के हालात अच्छे नहीं हैं। 51 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उनकी आय इतनी कम है कि घर की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही है। वहीं 47 प्रतिशत लोगों ने कहा कि बिगत कुछ सालों में नौकरी पाना काफी मुश्किल हो गया है।
सर्वे के दौरान पूछा गया, ‘मोदी सरकार केे पांच वर्षों में रोजगार के मौके बढ़े या घटे?‘ इसके जवाब में 46 प्रतिशत लोगों ने कहा कि रोजगार के मौके कम हुए है। वही 25 प्रतिशत लोगों ने कहा रोजगार के अवसरों में वृद्धि हुई है|
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।