मुख्यमंत्री कमलनाथ के OSD कक्कड़ के इंदौर के विजयनगर स्थित घर में रविवार तड़के छापेमारी की गई। नई दिल्ली से आयकर विभाग की टीम सुबह 3 बजे उनके घर पहुंच गई। टीम के साथ सीआरपीएफ की फोर्स भी मौजूद थी। तड़के 3 बजे से ही उनके घर पर छापेमारी शुरू कर दी गई और जिन चीजों को लेकर टीम को शक है, उनकी तलाश की जा रही है। कक्कड़ के इंदौर स्थित घर के अलावा उनके भोपाल के घर और दफ्तर में भी छापे मारे गए हैं। कक्कड़ का परिवार हॉस्पिटैलिटी समेत विभिन्न क्षेत्रों के कारोबार से जुड़ा है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।