'कांग्रेस के झांसे में न आएं और बीजेपी को हराने के लिए गठबंधन के उम्‍मीदवारों को वोट दें मुसलमान'
(India) यूपी के देवबंद में बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और राष्‍ट्रीय लोकदल की पहली संयुक्‍त रैली में बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने वेस्‍ट यूपी के मुसलमानों से अपील की कि वे कांग्रेस के झांसे में न आएं और बीजेपी को हराने के लिए गठबंधन के उम्‍मीदवारों को वोट दें। बीएसपी सुप्रीमो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। मायावती ने कहा कि महागठबंधन की महारैली में उमड़ी भीड़ के बारे में जब पीएम मोदी को जानकारी मिलेगी तो वह घबराकर पगला जाएंगे और 'सराब-सराब' करने लगेंगे।
बीएसपी नेता ने कहा कि अगर चुनाव या ईवीएम में गड़बड़ी नहीं की गई तो गठबंधन की जीत होगी। उन्‍होंने कहा, 'बीजेपी के छोटे-बड़े चौकीदार कुछ भी कर लें कुछ नहीं कर पाएंगे। अच्‍छे दिन का वादा कर मोदी ने लोगों को गुमराह किया और सरकारी खजाने को लुटा दिया। बिना तैयारी के नोटबंदी और जीएसटी लागू करने से बेरोजगारी को बढ़ावा मिला। बीजेपी के शासन में आरक्षण व्‍यवस्‍था कमजोर हुई है। बीजेपी पूंजीपतियों को धनवान बनाने में जुटी रही।' मायावती ने कहा कि बीजेपी जा रही है, महागठबंधन आ रहा है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।