बीजेपी का घोषणापत्र:किसानों और छोटे दुकानदारों को 60 साल की उम्र के बाद पेंशन
(DELHI, DELHI) बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह बोले, भारत दुनिया में महाशक्ति बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि 2014 से 2019 की यात्रा भारत की विकास यात्रा के स्वर्णिम पांच साल हैं।

वहीं, तेजस्वी यादव ने आज आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राजद का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि राजद सरकार में भागीदार बनी तो आबादी के अनुसार आरक्षण दिया जाएगा। इसके लिए जातीय जगणना कराई जाएगी। उसकी रिपोर्ट भी सार्वजनिक की जाएगी। राजद ने इस घोषणा पत्र में सभी वर्गों को साधने की कोशिश की है। घोषणा पत्र में वादा किया गया है कि निजी क्षेत्र में भी आरक्षण दिया जाएगा। मुस्लिम में पसमांदा के विकास की योजना बनाई जाएगी। इसके अलावा शिक्षा पर काम से कम 6 प्रतिशत खर्च किया जाएगा। रोजगार के लिए राष्ट्रीय एक्शन प्लान बनाया जाएगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।