BJP के घोषणापत्र पर राहुल गांधी का वार, कहा- इसमें है एक व्यक्ति की आवाज
(DELHI, India) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा के घोषणापत्र को एक व्यक्ति की आवाज करार देते हुए मंगलवार को दावा किया कि इसे बंद कमरे तैयार किया गया है और इसमें दूरदर्शिता का अभाव है।उन्होंने यह दावा किया कि उनकी पार्टी का घोषणापत्र लंबे विचार-विमर्श के बाद तैयार किया गया है और उसमें जनता की आवाज शामिल है।

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, राहुल गांधी ने ट्वीट किया है, 'कांग्रेस का घोषणापत्र विचार-विमर्श के माध्यम से तैयार हुआ। इसमें 10 लाख से अधिक भारतीय नागरिकों की आवाज शामिल है। यह समझदारी भरा और प्रभावशाली दस्तावेज है।'

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।