(Ahmadpur, Latur)
PM मोदी और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने करीब 28 महीने बाद मंगलवार को एक मंच साझा किया। इस दौरान मोदी ने मध्य प्रदेश में आयकर के छापों पर कांग्रेस पर निशाना साधते आरोप लगाया कि प्रधान विपक्षी दल का 'भ्रष्टाचार चरित्र' है। उन्होंने कहा कि वे पिछले छह महीने से कह रहे है, 'चौकीदार चोर है' लेकिन देखिए नोट कहां से मिले हैं। चौकीदार से कौन डरता है? अगर इतना पैसा बरामद हो रहा है तो उनका चौकीदार को गाली देना स्वाभाविक है। पीएम मोदी ने कहा “ आपने देखा होगा कल.परसों कैसे कांग्रेस के दरबारियों के घर से बक्सों में नोट निकले हैं, नोट से वोट खरीदने का ये पाप इनकी राजनीतिक संस्कृति रही है। ये पिछले छह महीनों से बोल रहे हैं 'चौकीदार चोर है' लेकिन नोट कहां से निकले? असली चोर कोन है?
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।