लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस वेस्ट और साउथ दिल्ली से पहलवान सुशील कुमार को अपना उम्मीद्वार घोषित कर बीजेपी और आप को दे सकती है, चुनौती
(DELHI, India) कांग्रेस पार्टी ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान सुशील कुमार को लोकसभा का टिकट दे सकती है। खबर है कि कांग्रेस वेस्ट और साउथ दिल्ली से सुशील कुमार को अपना उम्मीद्वार घोषित कर सकती है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा है कि कांग्रेस आगामी दो दिन में इस पर फैसला ले लेगी कि सुशील कुमार को कहां से चुनाव लड़वाना है।
पहलवान सुशील जाट समुदाय से ताल्लुक रखते है, ऐसे में आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से वेस्ट दिल्ली में एक जाट उम्मीद्वार को टिकट दिया गया है और भाजपा भी किसी जाट समुदाय से आने वाले उम्मीद्वार को ही टिकट देगी, ऐसे में पार्टी विचार कर रही है कि सुशील को साउथ दिल्ली से चुनावी मैदान में उतारा जाए।
कांग्रेस नेता के मुताबिक, अगर वह चुनाव लड़ते हैं तो वह भारतीय रेलवे की अपनी नौकरी से इस्तीफा दे देंगे।
वहीं पार्टी हाई कमान पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को ईस्ट दिल्ली से टिकट देने पर विचार कर रहा है। अगर वह नहीं मानती हैं तो फिर पार्टी उनके बेटे संदीप दीक्षित पर दांव खेलेगी।
बता दें कि शुक्रवार को पार्टी ने दिल्ली की सात लोकसभा सीट में से चार पर उम्मीद्वारों के नाम का एलान कर दिया है। अजय माकन को नई दिल्ली, कपिल सिब्बल को चांदनी चैक, जेपी अग्रवाल नाॅर्थ ईस्ट और राजकुमार चौहान को नाॅर्थ दिल्ली से टिकट दिया गया है। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) ने द्वारका कोर्ट बार एसोसिएषन के प्रेसिडेंट बलबीर सिंह जाखर को वेस्ट दिल्ली तो भाजपा प्रवेश वर्मा को टिकट दे सकती है जो कि जाट समुदाय से है।
गौरतलब है कि कांग्रेस और आप के बीच काफी दिनों से गठबंधन की चर्चा है। आप ने दिल्ली की सभी सात सीट पर अपने उम्मीद्वार घोषित कर दिए हैं तो वहीं कांग्रेस धीरे-धीरे अपने पत्ते खोल रही है। हालांकि हाल के राजनीतिक घटनाक्रम को देखें तो दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की फिलहाल कोई संभावना नजर नहीं आती।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।