हम तीन तलाक रोकने के लिए बिल लाए तो कांग्रेस, डीएमके और मुस्लिम लीग ने विरोध किया: पीएम मोदी
(DELHI, DELHI) पहले चरण की वोटिंग के बाद हर राजनीतिक दल ने रैलियां, रोड शो, चुनाव प्रचार में और तेजी लाए हैं। पीएम मोदी की शनिवार तामिलनाडु में दो रैली करेंगे। इसमें से एक रैली थानी जिले में रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा मैं महान एमजीआर और जयललिता जी को श्रद्धांजलि देता हूं। भारत के इन दो प्रतिष्ठित नेताओं पर गर्व है जो गरीबों के लिए जीते और काम करते थे। इसके बाद पीएम मोदी रामानाथपुरम में रैली में कहा कि हम तीन तलाक रोकने के लिए बिल लाए तो कांग्रेस, डीएमके और मुस्लिम लीग ने विरोध किया। उन्हाेंने कहा कि यहां आकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की याद आती है। उन्होंने हमारे देश के लिए सपने देखे। हमारा कर्तव्य है कि हम उनके सपनों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि हमने कनेक्टिविटी और टूरिजम को महत्व दिया है। हम रेलवे ट्रैक को दोगुना करने पर तेजी से काम कर रहै हैं। इसके बाद पीएम मोदी कर्नाटक के मेंगलुरु में होंगे और शाम 4 बजकर 45 मिनट पर बेंगलुरू में।

वहीं राहुल गांधी कर्नाटक के मंड्या संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के कोलार, चित्रदुर्ग और केआर नगर में पार्टी की चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। मंड्या बेंगलुरू से लगभग 100 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में है। कांग्रेस पदाधिकारी प्रकाश राठौड़ ने कहा, "राहुल गांधी कोलार और चित्रदुर्ग में हमारे चार उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे. वह मंड्या में गठबंधन घटक जनता दल (सेक्युलर) के उम्मीदवार निखिल कुमारस्वामी के लिए भी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।"

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।