भाजपा के सामने सातवें चक्रव्यूह के रूप में खड़ी इन सात सीटों में रायबरेली, अमेठी, आजमगढ़, कन्नौज, मैनपुरी, बदायूं और फिरोजाबाद लोकसभा सीट है। इन सीटों पर दो बड़े सियासी परिवारों के सदस्य काबिज हैं। 2014 में रायबरेली सीट से सोनिया गांधी, अमेठी सीट से राहुल गांधी, आजमगढ़ से मुलायम सिंह यादव, कन्नौज से डिंपल यादव, मैनपुरी से तेज प्रताप सिंह यादव, बदायूं से धर्मेंद्र यादव और फिरोजाबाद से अक्षय यादव सांसद चुने गए थे। ये ही वे सात सीटें हैं जिन्हें भाजपा नहीं जीत सकी थी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।