राजनाथ सिंह सवोर्दय महाविद्यालय मैदान, चौमुहा, छाता, मथुरा में भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। जबकि बदायूं में संघमित्रा मौर्या के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री डॉ़ महेश शर्मा फतेहपुर सीकरी लोकसभा के विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित रहेगें। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा के समर्थन में रामपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य देवरिया, सलेमपुर, आजमगढ़ व वाराणसी लोकसभाओं में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेगें। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और पूर्व गृहमंत्री गुजरात, प्रदेश सह प्रभारी गोवर्धन झडफिया रायबरेली में भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।