शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा सपा में शामिल, लखनऊ से लड़ेंगी चुनाव, 18 को करेंगी नामांकन
(UTTARPRADESH, India) भारतीय जनता पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव से मुलाकत की और औपचारिक रुप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
वह लखनऊ से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी होंगी और 18 अप्रैल को नामांकन करेंगी। हालांकि पहले पूनम सिन्हा के जेडीयू के टिकट पर बिहार से चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन आज उन्होंने लखनऊ में समाजवादी पार्टी ज्वॉइन कर ली।

आपको बता दें कि लखनऊ सीट पर 6 मई को मतदान होगा। बीजेपी का गढ़ माने जानी वाली इस सीट पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह उम्मीदवार हैं। उन्होंने मंगलवार को ही रोड शो करने के बाद नामांकन दाखिल किया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।