प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शरद पवार पर साधा निशाना, कहा-वह चुनावी मैदान से भाग गए
(DELHI, DELHI) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के माढा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र, गुजरात और अन्य कुछ राज्यों में कल आए तुफान में कई लोगों की मृत्यु हुई है। किसानों की फसलों का भी नुकसान हुआ है। मैंने अफसरों से कहा है कि आम जन को जल्द से जल्द सहायता पहुंचाई जाए। जिन्होंने अपने स्वजन खोये हैं उन परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं। जो लोग दिल्ली में एयर कंडीशन कमरों में बैठकर कयास लगाते हैं उन लोगों को धरती की सच्चाई पता ही नहीं है। अब समझ आया कि शरद राव ने मैदान क्यों छोड़ दिया। शरद राव भी खिलाड़ी हैं, वो हवा का रुख जान लेते हैं। वो अपना नुकसान कभी नहीं होने देते। उन्होंने कहा कि भगवा के इस समुद्र को देखने के बाद अब मुझे पता है कि पवार चुनाव मैदान से क्यों भाग गए। इस रैली में एनसीपी के सांसद विजयसिंह मोहिते पाटिल ने पीएम मोदी के साथ मंच पर दिखे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।