दोनों की ये संयुक्त रैली आज नगर के क्रिश्चियन मैदान में होगी। लोकसभा चुनाव में इस रैली के कई मायने निकाले जा रहे हैं। अखिलेश यादव, सतीश मिश्रा समेत दोनों दलों के अन्य नेता भी एक साथ मंच पर होंगे। उधर गठबंधन में शामिल रालोद के मुखिया अजित सिंह भी इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनेंगे। रैली में करीब 2 लाख लोगों को इकट्ठा करने का दावा किया जा रहा है। इसके लिए व्यवस्थाएं भी बनाई गई हैं। प्रशासन ने भी पूरी तरह इंतजाम कर लिए हैं। ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।