बीजेपी के लोग कहते हैं कि हमें नया भारत बनाना है, महागठबंधन कहता है 'हमें नया पीएम बनाना है': अखिलेश
(DELHI, DELHI) कभी राजनीति में एक-दूसरे के धुर विरोधी रहे मायावती और मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को एक ही मंच साझा किया। करीब ढाई दशक पहले मुलायम ने कांशीराम के साथ मंच साझा किया था। अब वे मायावती के साथ मंच साझा कर रहे हैं। दोनों की ये संयुक्त रैली आज मैनपुरी के क्रिश्चियन मैदान में हो रही है। लोकसभा चुनाव में इस रैली के कई मायने निकाले जा रहे हैं। अखिलेश यादव, सतीश मिश्रा समेत दोनों दलों के अन्य नेता भी एक साथ मंच पर हैं। रैली में करीब 2 लाख लोगों को इकट्ठा करने का दावा किया जा रहा है। इसके लिए व्यवस्थाएं भी बनाई गई हैं। प्रशासन ने भी पूरी तरह इंतजाम कर लिए हैं। ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।