मोदी लगातार चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहेे है:  पूर्व चुनाव आयुक्त
(DELHI, India) पूर्व चुनाव आयुक्त डॉ. एसवाई कुरैशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कुरैशी ने कहा कि हमने संवैधानिक संस्थाओं की छवि को सुधारने का मौका गंवा दिया। बतादें, ओडिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलिकॉफ्टर की तलाशी लेने वाले आईएएस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया था।उन्होंने कहा कि अफसर के खिलाफ कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है।

पूर्व चुनाव आयुक्त ने कहा कि दोनों संस्थाओं की जनता के प्रति जवाबदेही है। पीएम मोदी लगातार चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं और चुनाव आयोग हर बार इसे नजर अंदाज कर रहा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।