बंगाल में लोकतंत्र का अस्तित्व समाप्त और कानून व्यवस्था भी विफल- अमित शाह
(WESTBENGAL, WESTBENGAL) बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बंगाल में लोकतंत्र का अस्तित्व समाप्त हो गया है। कानून व्यवस्था भी विफल हो गई है। उन्होंने कहा कि बंगाल के वोटरों से कहना चाहूंगा की डरने की जरूरत नहीं है। पूरा गांव एक साथ वोट डालने जाए, आपकी सुरक्षा के लिए सीआपीएफ और भाजपा के कार्यकर्ता लोकतंत्र के प्रहरी बनकर खड़े हैं। यूपीए की चेयरपर्सन एवं सांसद सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दो दिन के दौरे पर सोमवार को रायबरेली-अमेठी पहुंच रही हैं। सोनिया गांधी जहां केवल कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। वहीं प्रियंका गांधी रायबरेली में दो और राहुल गांधी अमेठी में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को महाराष्ट्र और राजस्थान के उदयपुर और जोधपुर में ताबड़तोड़ चार रैलियां करेंगे। पीएम सुबह 11 बजे महाराष्ट्र के दिंडोरी से रैली की शुरुआत करेंगे और दोपहर दो बजे उदयपुर में और शाम 4.15 बजे जोधपुर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे। वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को कोलायत में और शाहजहांपुर में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।