लोकसभा चुनाव 2019 निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल की मौजूदगी में सनी देओल बीजेपी में हुई शामिल
(India) लोकसभा चुनाव 2019 मे सनी देओल मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल भी मौजूद रहे। लोकसभा चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल ने मंगलवार को उम्मीदवारों को लिस्ट जारी की है। अकाली दल ने सुखबीर सिंह बादल को फिरोजपुर और हरसिमरत कौर बादल को भटिंडा लोकसभा सीट से टिकट दिया है। कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी से गठबंधन की संभावनाएं खत्म होने के बाद सोमवार को लोकसभा की सातों सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। पार्टी ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन समेत कई दिग्गजों को मैदान में उतारा है। दिल्ली में आज (मंगलवार) को नामांकन का आखिरी दिन है। कांग्रेस और बीजेपी के कई उम्मीदवार आज नामांकन दाखिल करेंगे। जिसमें शीला दीक्षित, गौतम गंभीर, मीनाषी लेखी और अजय माकन आज नामांकन दाखिल करेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।