अब तक यह माना जा रहा था कि सात आत्मघाती हमलावरों ने इन हमलों को अंजाम दिया था और इनका संबंध स्थानीय कट्टर इस्लामिक संगठन नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) से है। हालांकि अब आईएस ने सीधे तौर पर इन धमाकों की जिम्मेदारी ले ली है।
हालांकि इससे पहले श्रीलंकाई रक्षा मंत्री हेमासिरी फर्नांडो ने मंगलवार को संसद को बताया कि न्यूजीलैंड में मस्जिदों पर हुए हमले का बदला लेने के लिए श्रीलंका में आतंकवादी हमले किए गए।
इन हमलों में आठ भारतीयों समेत 310 लोगों की मौत हो गई है।
फर्नांडो ने संडे टाइम्स से कहा कि सरकार ने कल्पना नहीं की थी कि इतने बड़े पैमाने पर हमले को अंजाम दिया जायेगा। फर्नांडो ने कहा कि देश की खुफिया एजेंसियों ने सरकार को पहले ही सूचित कर दिया था कि देश में एक छोटा लेकिन ताकतवर आपराधिक समूह सक्रिय है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।