चुनाव लड़ने से रोकने की मांग करने वाली याचिका खारिज करने पर प्रज्ञा ने जताई खुशी
(Berasia, Bhopal) भोपाल लोकसभा सीट की बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 2008 के मालेगांव विस्फोट में मारे गए एक युवक के पिता की उस याचिका के एनआईए की एक विशेष अदालत से खारिज करने पर खुशी जताई है, जिसमें उन्हें चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की गई थी।

प्रज्ञा मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी हैं और फिलहाल जमानत पर हैं। वह भाजपा के टिकट पर मध्य प्रदेश के भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं और इस सीट पर उनका मुख्य मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह से है। मुंबई एनआईए की विशेष अदालत द्वारा बुधवार को दिये गये फैसले पर प्रतिक्रिया करते हुए प्रज्ञा ने यहां संवाददाताओं को बताया, ''सत्य तो सत्य होता ही है। जीत हमेशा सत्य और धर्म की ही होती है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।