चीफ जस्टिस के खिलाफ साजिश के दावों की जांच करेंगे रिटायर्ड जज: सुप्रीम कोर्ट
(DELHI, DELHI) सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ए के पटनायक को, प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ कथित साजिश संबंधी अधिवक्ता उत्सव सिंह बैंस के दावों की जांच के लिये नियुक्त किया। कोर्ट ने कहा कि न्यायमूर्ति पटनायक प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के मसले पर गौर नहीं करेंगे। कोर्ट ने केन्द्रीय जांच ब्यूरो, गुप्तचर ब्यूरो और दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया कि न्यायमूर्ति पटनायक को जरूरत के समय हर तरह से सहयोग करें। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि न्यायमूर्ति पटनायक की जांच के नतीजे प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ शिकायत की जांच कर रही आंतरिक जांच समिति को प्रभावित नहीं करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायपालिका पर 'सोच समझकर' किए जा रहे हमले पर गुरुवार को नाराजगी जताई और कहा कि अब इस देश के अमीर एवं ताकतवर लोगों को यह बताने का समय आ गया है कि वे 'आग' से खेल रहे हैं और यह रुक जाना चाहिए। वहीं, रिटायर्ड जस्टिस एके पटनायक की अध्यक्षता में जांच टीम बनाई गई है। इसमें उनकी मदद CBI, IB और दिल्ली पुलिस करेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।