प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से दाखिल किया नामांकन
(Varanasi, Varanasi) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह वाराणसी में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता 5 साल के अनुभव के आधार पर अनेक आशा, आकांक्षा लेकर हमसे जुड़ गई है। जनता ने पूरे देश के राजनीतिक चरित्र को बदल दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में इतने चुनाव हुए, लेकिन ये चुनाव होने के बाद पॉलिटिकल पंडितों को माथापच्ची करनी पड़ेगी क्योंकि आजादी के बाद पहली बार प्रो इंकम्बैंसी लहर दिखाई दे रही है। इसके बाद पीएम मोदी ने वाराणसी से नामांकन दाखिल कर दिया।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वाराणसी में मेगा रोड शो किया। पीएम मोदी ने लंका में बीएचयू सिंहद्वार के पास मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण और उमड़ी जनता का हाथ जोड़कर अभिवादन के साथ रोड-शो की शुरुआत की। पांच घंटे के मेगा रोड शो के बाद प्रधानमंत्री ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती की।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।