सर्वर डाउन के कारण एयर इंडिया 155 उड़ान प्रभावित, 6 घंटे ठप रही सेवा
(DELHI, DELHI) यात्री सेवा प्रणाली में खराबी के कारण सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया की उड़ानें शनिवार सुबह करीब छह घंटे तक ठप रहीं, जिससे इस दौरान एयर इंडिया की उड़ान पकड़ने के लिए गये यात्री जहां के तहां हवाई अड्डों पर फंसे रहे।

एयरलाइन को यात्री सेवा प्रणाली मुहैया कराने वाली अमेरिकी कंपनी 'सीता' के सॉफ्टवेयर में खराबी की वजह से उसका सर्वर डाउन रहा जिससे यह समस्या आयी। इस कारण आज रात तक उड़ानों में देरी की आशंका है। कुल 155 उड़ानों में औसतन दो घंटे की देरी की संभावना है, 18 घरेलू उड़ानों का समय बदला गया है और कुछ उड़ानों को रद्द भी करना पड़ सकता है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।