लोकसभा चुनाव 2019 :बिना इजाजत जनसभा करने पर गौतम गंभीर के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश
(DELHI, DELHI) चुनाव आयोग ने शनिवार को कहा कि क्रिकेटर से राजनीति में आए गौतम गंभीर ‘बिना इजाजत सार्वजनिक रैली करने को लेकर’ अवश्य कार्रवाई का सामना करे। चुनाव आयोग ने पूर्व दिल्ली के रिटर्निंग ऑफिसर से कहा है कि वह गंभीर के खिलाफ केस दर्ज करे।

राजनीति में आए कुछ ही दिन हुए हैं और वे पहले ही विवादों में आए चुके हैं। चुनाव आयोग का यह आदेश उस वक्त आया है जब एक दिन पहले ही आम आदमी पार्टी की पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार अतिशी ने क्रिकेट स्टार के खिलाफ दिल्ली के दो अलग क्षेत्रों से दो वोटर आईडी- एक करोल बाग और दूसरा राजिन्दर नगर रखने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।