एयर इंडिया सॉफ्टवेयर शटडाउन का असर, आज भी 137 फ्लाइट्स लेट
(India)
एयर इंडिया के चेक-इन सॉफ्टवेयर में शनिवार सुबह 5 घंटे तक आई दिक्कत का असर अब तक बना हुआ है। सरकारी एयरलाइन कंपनी ने कहा है कि आज भी 137 फ्लाइट्स लेट हो जाएंगी। रविवार को 137 फ्लाइट्स की औसत देरी 197 मिनट की होगी। एक दिन पहले भी एयर इंडिया के हजारों यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दुनियाभर में मौजूद एयर इंडिया के यात्री शनिवार सुबह (भारतीय समय के अनुसार) उस समय परेशान हो गए, जब उन्हें पता चला कि कंपनी के पैसेंजर सर्विस सिस्टम (PSS) सॉफ्टवेयर ने काम करना बंद कर दिया है और इसलिए उनकी फ्लाइट अभी उड़ नहीं पाएगी। चेक-इन, बैगेज और रिजर्वेशन सर्विस संभालने वाला सॉफ्टवेयर सुबह 3:30 से 8:45 तक डाउन रहा। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को सॉफ्टवेयर शटडाउन की वजह से 149 फ्लाइट्स लेट हो गईं। औसत देरी 197 मिनट की थी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।