चौथे फेज की वोटिंग में बंगाल में बवाल, केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो की कार का शीशा तोड़ा, सुरक्षाबलों से मारपीट
(WESTBENGAL, WESTBENGAL)
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 9 राज्यों की 72 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। वहीं पिछले चरणों की तरह इस बार भी पश्चिम बंगाल छिटपुट हिंसा से अछूता नहीं रहा। बंगाल के आसनसोल में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो की कार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिससे उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया। हालांकि इस हमले में उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। यहां सुप्रियों के सामने टीएमसी की मुनमुन सेन मैदान में हैं। सुप्रियो ने टीएमसी पर हिंसा करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा आसनसोल के जेमुआ में एक पोलिंग बूथ पर लोगों ने वोट डालने से इसलिए इनकार कर दिया, क्योंकि वहां सुरक्षा व्सवस्था नहीं थी। कुछ बूथों पर टीएमसी कार्यकर्ताओं और सुरक्षा बलों के बीच झड़प की भी खबरें हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।