झारखंड में बोले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,कांग्रेस एक कमजोर सरकार चाहती है जिसे वह रिमोट से चला सके
(DELHI, DELHI) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के कोडरमा में एक चुनावी जनसभा में कहा कि कांग्रेस एक कमजोर सरकार चाहती है जिसे वह रिमोट से चला सके। उन्होंने पहली बार वोट डाल रहे मतदाताओं को 'मिशन महामिलावट' को लेकर सचेत करना चाहता हूं, वे किसी भी कीमत पर पूर्ण बहुमत वाली सरकार नहीं चाहते। पीएम ने कहा कि जब ईमानदारी हो, साफ नीयत हो, तो बिना लूट-खसोट वाली सरकार भी चल सकती है और देश का विकास भी हो सकता है। आज इसी वजह से पूरा देश पूरे विश्वास के साथ अपने इस सेवक, अपने इस चौकीदार के साथ खड़ा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।