मसूद अजहर इस हफ्ते हो सकता है ग्लोबल टेररिस्ट घोषित, मोदी सरकार की हो सकती है बड़ी कूटनीतिक जीत
(DELHI, DELHI) पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) प्रमुख मसूद अजहर को एक मई को वैश्विक आतंकवादी (ग्लोबल टेररिस्ट) घोषित किया जा सकता है। इस मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि चीन एक मई को संयुक्त राष्ट्र में मसूद अजहर को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने को लेकर अपना रवैया बदल सकता है।

अगर अजहर मसूद को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित कर दिया जाता है तो यह नरेंद्र मोदी सरकार की बड़ी कूटनीतिक जीत हो सकती है। क्योंकि 14 फरवरी को पुलवामा हमले के बाद मसूद अजहर को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने के लिए दुनिया भर के देशों का समर्थन भारत सरकार को मिला था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।