बिहार में गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 'भारत को जहां से भी खतरा होगा, हम घर में घुस कर मारेंगे'
(BIHAR, BIHAR) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी बिहार के मुजफ्फरपुर में रैली को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह मिशेल मामा को उठा कर लाए, वैसे ही इनके सभी चाचाओं को भारत आना ही पड़ेगा।वहीं, निर्वाचन आयोग (ईसी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा प्रमुख अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायतों पर मंगलवार को फैसला लेगा। उप चुनाव आयुक्त चंद्र भूषण कुमार ने सोमवार को कहा कि 'पूर्ण आयोग मंगलवार सुबह बैठक करेगा और शिकायतों पर फैसला लेगा। उन्होंने कहा कि सचिवालय ने सभी पहलुओं पर विचार किया और आयोग के समक्ष विस्तारित जानकारी पेश की।

चुनाव आयोग मंगलवार को जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की संभावित तारीखों पर भी चर्चा कर सकता है। राज्य में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा नहीं कराए जा सके क्योंकि गृह मंत्रालय ने एक साथ चुनाव कराने में कानून एवं व्यवस्था की दिक्कतों का हवाला दिया था। आयोग की बैठक ऐसे दिन हो रही है जब उच्चतम न्यायालय एक कांग्रेस सांसद की उस याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें चुनाव समिति निकाय को मोदी और शाह के खिलाफ शिकायतों पर बिना किसी देरी के फैसला लेने के निर्देश देने की मांग की गई है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में लातूर के औसा में नौ अप्रैल को एक रैली में मोदी ने युवा मतदाताओं से बालाकोट हवाई हमले के नायकों के नाम पर वोट डालने की अपील की थी। समझा जाता है कि महाराष्ट्र में स्थानीय चुनाव अधिकारियों ने यहां निर्वाचन आयोग से कहा है कि प्रधानमंत्री की टिप्पणियां प्रथम दृष्टया उसके आदेशों का उल्लंघन है जिसमें उसने पार्टियों से अपने प्रचार में सशस्त्र सेनाओं का इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा है। पश्चिम बंगाल में 'मोदी जी की वायु सेना पर शाह के कथित बयान पर भी फैसला मंगलवार को लिया जाएगा। राहुल गांधी की मोदी के खिलाफ 'चौकीदार चोर है टिप्पणी भी निर्वाचन आयोग की जांच के घेरे में है और इस पर भी मंगलवार को फैसला होना है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।