रैली में जनता से बोले पीएम मोदी, 'आपके प्यार से बढ़ जाता है एसपी-बीएसपी वालों का बीपी
(DELHI, DELHI) लोकसभा चुनाव के कुल सात चरणों में से चार चरण के मतदान बीत चुके हैं और तीन चरण के मतदान बाकी हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं की बुधवार को रैली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में रैली है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अयोध्या जिले में स्थित रामपुर मया में चुनावी रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने फैजाबाद लोकसभा के बीजेपी प्रत्याशी लल्लू सिंह व अंबेडकरनगर से प्रत्याशी मुकुट बिहारी वर्मा के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित किया।उत्तर प्रदेश में कौशांबी में रैली है। वहीं, मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में और राजस्थान के जयपुर में रैली है। इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज शाम 7.45 बजे वसंत कुंज, दिल्ली में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।