महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने कमांडो टीम पर किया अटैक , आईईडी ब्लास्ट में 15 जवान शहीद
(India) महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में कमांडो टीम पर नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 15 जवान शहीद हो गए। गढ़चिरौली में यह धमाका घने जंगलों के बीच हुआ है। घटना के वक्त सी 60 कमांडो की यूनिट का दस्ता वहां से गुजर रहा था। इसी दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट किया। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस और नक्सलियों के बीच फायरिंग चल रही है। इससे पहले महाराष्ट्र दिवस के मौके पर गढ़चिरौली में ही नक्सलियों ने निजी ठेकेदारों के तीन दर्जन वाहनों को आग लगा दी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।