परीक्षार्थी रिजल्ट आने के बाद नतीजों को CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर सबसे पहले CBSE 10th Result 2019 या CBSE 12th Result 2019 के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपना रोल नंबर और जन्म तिथि की जानकारी भरनी होगी। अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट दिखने लगेगा।
आपको बता दें कि इस बार सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। जिसमें करीब 31 लाख बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। पिछले साल 2018 में सीबीएसई ने Class 10th का रिजल्ट 29 मई 2018 और Class 12th का रिजल्ट 26 मई 2018 को जारी किया गया था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।