पाक सबसे खतरनाक देशों में से एक, भारत के खिलाफ हथियार की तरह कर रहा आतंकवाद का इस्तेमाल
(DELHI, DELHI) अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के एक पूर्व अधिकारी ने कहा कि भारत को अस्तित्व के लिए खतरा मानने वाले पाकिस्तान ने उसके खिलाफ अपने संघर्ष में ''आतंकवादी संगठनों" को हथियार बना दिया है। सीआईए के पूर्व कार्यवाहक निदेशक माइकल मोरेल ने कर्ट कैम्पेल और रिच वर्मा के साथ बृहस्पतिवार को चर्चा के दौरान आरोप लगाया कि पाकिस्तान दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है।

मोरेल ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अपने संघर्ष में ''आतंकवादी संगठनों" को हथियार बना दिया है। उन्होंने कहा, ''उन्हें यह समझ नहीं आता कि इन आतंकवादी संगठनों को नियंत्रण में रखना असंभव है और अंतत: ये आपके ऊपर वार करने आएंगे। मुझे लगता है कि अंतत: पाकिस्तान दुनिया का सबसे खतरनाक देश बन सकता है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।