कांग्रेस शासन में आए दिन होते थे आतंकी हमले, मसूद का पाक में मौज करना हुआ मुश्किल: मोदी
(DELHI, DELHI) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकी संगठन 'जैश ए मोहम्मद' के प्रमुख मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किए जाने को तीसरी अंतरराष्ट्रीय स्ट्राइक बताते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसे देश में सुरक्षा की बेहतर स्थिति उसे रास नहीं आ रही है। उन्होंने कहा, 'दो दिन पहले ही भारत के बहुत बड़े दुश्मन, आतंकवादियों के सरगना मसूद अजहर को दुनिया की सबसे बडी संस्था ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया है। पाकिस्तान में बैठा आतंकियों का यह आका कई वर्षों से भारत को घाव पर घाव दे रहा था। लेकिन अब इस आतंकी का पाकिस्तान में मौज करना मुश्किल हो गया है।'

प्रधानमंत्री ने कहा, 'सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के मंसूबों पर, आतंकवादियों के मंसूबों पर ये तीसरी बड़ी स्ट्राइक हुई है। अब आप बताइए पाकिस्तान की हेकड़ी निकली है या नहीं?' उन्होंने कहा, 'आतंक और आतंकियों से निपटने के कांग्रेसी के तरीके और भाजपा के तरीके की तुलना नहीं हो सकती।'

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।