एक महिला समेत 9 आत्मघाती हमलावरों ने तीन चर्चों और तीन लग्जरी होटलों को निशाना बनाते हुए धमाके किए थे। 21 अप्रैल को हुए इन धमाकों में 253 लोग मारे गए थे, जबकि 500 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। बीबीसी को दिए इंटरव्यू में आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल महेश सेनानायके ने आतंकियों के इंटरनैशनल लिंक्स और अन्य चीजों के बारे में बताया।
उन्होंने कहा, 'वे भारत गए थे। उन्होंने कश्मीर, बेंगलुरु और केरल की यात्रा की थी। हमारे पास इस संबंध में जानकारी उपलब्ध है।' कश्मीर और केरल में आतंकियों के गतिविधियों के संबंध में पूछे जाने पर श्री लंका की सेना के प्रमुख ने कहा, 'उनकी गतिविधियों के बारे में स्पष्ट नहीं है, लेकिन निश्चित तौर पर वे कुछ प्रशिक्षण या फिर देश से बाहर के आतंकी संगठनों से संपर्क स्थापित करने के मकसद से गए थे।'
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।