(DELHI, DELHI)
पश्चिम बंगाल के बेल्दा की जनसभा में अमित शाह ने कहा कि मैं देश में 295 जगहों पर जाकर यहां आया हूं। लेकिन देश में चारों तरफ एक ही नारा सुनाई दे रहा है वो है -मोदी, मोदी, मोदी। अभी अभी नरेन्द्र मोदी जी ने राजीव गांधी के बारे में कहा कि उनके समय बोफोर्स घोटाला हुआ था। शाह ने कहा कि राहुल गांधी देश की जनता को बताएं कि क्या उनके पिता जी के समय बोफोर्स घोटाला नहीं हुआ था क्या? भोपाल गैस काण्ड नहीं हुआ था क्या? शान्ति सेना का ब्लंडर हुआ था या नहीं? कश्मीरी पंडितों का नरसंहार हुआ था या नहीं? सच्चाई याद दिलाना अपमान है क्या? वहीं घाटना की जनसभा में अमित शाह ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह राज्य में लोगों को ''जय श्री राम का उद्घोष नहीं करने दे रही हैं। उन्होंने हैरानी जतायी कि अगर 'राम का नाम भारत में नहीं , तो क्या पाकिस्तान में लिया जायेगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।