लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस पर बरसे नरेंद्र मोदी- आतंकियों, पत्थरबाजों को खुली छूट देने की कर रही बात
(DELHI, DELHI) हरियाणा के फतेहाबाद में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी lo ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत माता की जय बोलने पर ऐतराज जताने वाली कांग्रेस अब देशद्रोह का कानून हटाने की बात कह रही है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि टुकड़े-टुकड़े गैंग को, भारत को गाली देने वालों को, तिरंगे का अपमान करने वालों नक्सलवादियों के समर्थकों को खुली छूट मिले।



उन्होंने कहा 'कांग्रेस ने ढकोसला पत्र में कहा है कि दिल्ली में अगर उसकी सरकार बनी तो जम्मू कश्मीर में तैनात सुरक्षा बलों को जो विशेष अधिकार मिला है उसे छीन लिया जाएगा। यानी आतंकवादियो, पत्थरबाजों को खुली छूट देने की बात कर रही है।'

उन्होंने आगे कहा कि तमाम आतंकी हमलों का गुनहगार मसूद अज़हर, अब ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया जा चुका है। पाकिस्तान अब मजबूर है उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए है। अपनी 5-6 साल की कोशिश करने के बाद भी कांग्रेस सरकार ऐसा नहीं करवा पाई थी। क्योंकि नीयत नहीं थी साफ नीति नहीं थी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।