प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, विपक्ष की प्रेम की डिक्शनरी में मेरे लिए गद्दाफी, मुसोलिनी और हिटलर जैसे शब्द
(DELHI, DELHI) हरियाणा के कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब हरियाणा जय जवान, जय किसान का स्वर्ग है यहां के किसान पूरे देश के लिए एक मिसाल है। हम कृषि व्यवस्था को कम लागत और पारदर्शी बनाने के लिए काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नामदार जिस तरह अपने प्रेम की डिक्शनरी दिखा रहे हैं उस पर कोई उन पर सवाल नहीं उठा रहा है।
मुझे गाली देते हुए उन्होंने कितनी बार मर्यादा तार-तार की है, ये भी इनकी प्रेम वाली डिक्शनरी से पता चलता है। मुझे प्रधानमंत्री बनने के बाद मोस्ट स्टूपिड पीएम कहा गया, जवानों के खून का दलाल कहा गया। इनके प्रेम की डिक्शनरी से मेरे लिए गद्दाफी, मुसोलिनी और हिटलर जैसे शब्द भी चलते रहते है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।