राहुल गांधी बोले, आखिर विमानवाहक पोत पर कोई क्यों मनाएगा छुट्टी
(India) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने माना है कि वे अपने दिवंगत पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ आईएनएस विराट पर गए थे। लेकिन वे छुट्टी मनाने के लिए नहीं, बल्कि वह आधिकारिक दौरा था। हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आखिर में कोई विमान वाहक पोत पर अवकाश क्यों मनाएगा? वह कोई क्रूज नहीं है।

मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आरोप लगाया था कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने विमान वाहक पोत आईएनएस विराट और इसके कर्मियों का इस्तेमाल निजी छुट्टियां मनाने के लिए किया था।राहुल गांधी ने कहा कि वह चुनावी प्रचार के दौरान किए गए उनके पिता पर हमलों का जवाब नहीं देना चाहते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जितना मोदी मेरे पिता, दादी और परदादा के बारे में सोचते हैं, उतना मैं नहीं सोचता हूं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।