पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस की हालत आज देश में वोटकटुआ पार्टी की हो गई है
(DELHI, DELHI) चुनौती को भी चुनौती देने का जो जज्बा हिमाचल के कोने-कोने में पाया जाता है वही कोशिश मुझे भी विरासत में मिली है। पिछले 5 वर्ष में विकास दर आगे बढ़ी है और महंगाई दर पहले की तुलना में आधी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बातें हिमाचल प्रदेश के सोलन में सोमवार को आयोजित एक जनसभा में कही।

पीएम मोदी ने कांग्रेस को वोटकटुआ पार्टी बताते हुए निशाना साधा। उन्होंने कहा "कांग्रेस की स्थिति आज देश में वोटकटुआ पार्टी की हो गई है। इसका एक ही कारण है, इनका अहंकार। इनको लगता है कि नामदार जो कहे वो ही सही है। ये अपने पूर्वजों के नाम पर वोट मांगते हैं. पर पूर्वजों पर जब सवाल पूछे जाते हैं तो कहते हैं- हुआ तो हुआ।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।