लोकसभा चुनाव 2019 : चुनाव लड़ रहे सांसदों की संपत्ति 41 फीसदी तक बढ़ी, मैदान में 1500 दागी उम्मीदवार
(India) संसद में देश के विकास को लेकर भले ही रोना रोया जाता रहा हो मगर तस्वीर का दूसरा पहलू ये भी है कि सांसदों की संपत्ति पिछले पांच साल में 41 फीसदी तक बढ़ गई है। इस बढ़त में सभी दलों के सांसद शामिल हैं। खास बात यह है कि इस दौरान देश की आर्थिक विकास दर अधिकतम 8.2 फीसदी रही है।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक लोकसभा चुनाव लड़ रहे 338 में से 335 मौजूदा सांसदों की औसत संपत्ति 23.65 करोड़ रुपये है। 2014 में यह आंकड़ा 16.79 करोड़ रुपये था। यानी पांच साल में सांसदों की औसत संपत्ति 6.86 करोड़ रुपये बढ़ी है।एडीआर ने 17वीं लोकसभा चुनाव के 8,049 में से 7928 उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया है। इनमें 29% की संपत्ति एक करोड़ से ज्यादा है। भाजपा के 79%, कांग्रेस के 71 % उम्मीदवार करोड़पति हैं। बसपा के 17 और सपा के आठ प्रत्याशी करोड़पति हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।