पाकिस्तान और उसके आतंकियों को हमने दिया जवाब:पीएम मोदी
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यूपी के बलिया में आयोजित चुनावी रैली में कहा कि महामिलावट वाले सपा, बसपा या कांग्रेस हो ये सारे एक ही काम में जुट गए हैं, मोदी को गाली देने में। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में गरीब माताओं बहनों का भरपूर समर्थन आपके इस सेवक को मिल रहा है। वहीं, पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पाकिस्तान और उसके आतंकियों की सारी हेकड़ी हवा हो गई है।

पीएम मोदी ने कहा कि विडंबना है कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई को कांग्रेस ने अपने एक्शन से कमजोर किया है। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में हिंदू आतंकवाद की नई थ्योरी दे दी ये आतंकवाद को बढ़ावा देती है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।