लोकसभा चुनाव 2019  के अंतिम फेज के मतदान से पहले मायावती का तीखा हमला, दलितों को गुमराह कर रही बीजेपी
(DELHI, DELHI) लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से पहले बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग दलितों को गुमराह कर रहे हैं। मायावती ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'केंद्र सरकार दलित विरोधी है।

भाजपा और प्रधानमंत्री ने पिछले पांच साल में बसपा को बदनाम करने की हर कोशिश की, लेकिन विफल रहे क्योंकि उनका हिसाब खुली किताब की तरह है। भाजपा के लोग दलितों को गुमराह करने में लगे हुए हैं, इनके बहकावे में आने की जरूरत नहीं है।'

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।