लोकसभा चुनाव 2019:मायावती के बाद ईसी पर बरसीं ममता बनर्जी, चुनाव आयोग को बताया बीजेपी का भाई
(WESTBENGAL, WESTBENGAL) बसपा सुप्रीमो मायावती के गुरुवार को चुनाव आयोग पर निशाना साधने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सवाल उठाए हैं। ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को बीजेपी का भाई बताया है।

बंगाल के मथुरापुर में ममता बनर्जी ने कहा कि बीती रात हमें पता चला कि बीजेपी ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है ताकि हम पीएम मोदी की रैली के बाद कोई सभा आयोजित न कर सकें। चुनाव आयोग बीजेपी का भाई है। पहले यह एक निष्पक्ष संस्था हुआ करती थी लेकिन अब यह बीजेपी के हाथों बिक गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे दुख होता है, लेकिन मेरे पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है। मैं यह कहने के लिए जेल जाने के लिए तैयार हूं। मैं सच कहने से नहीं डरती हूं

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।